JharkhandLead NewsRanchi

किसानों से 200 क्विंटल तक होगी धान की खरीद, ग्रेड-ए धान के लिए होगा 2420 रुपये का भुगतान

Ranchi: रांची सहित दूसरे जिलों में धान की खरीद की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होनी है. साथ ही यह भी विचार तय हुआ है कि प्रति किसान से 200 क्विंटल तक धान खरीदा जाएगा और अधिक से अधिक किसानों को एम एस पी का लाभ दिया जाएगा. धान में 17 फीसदी तक ही नमी को स्वीकार किया जायेगा. राज्य सरकार ने इस बार साधारण धान की खरीद के लिए किसानों को 2400 रुपए (प्रति क्विंटल) और ग्रेड-ए धान के लिए 2420 रुपए (प्रति क्विंटल) भुगतान करने का फैसला लिया है. इसमें केंद्र सरकार द्वारा तय एम एस पी 2300 रुपए और 2320 रुपए के अतिरिक्त 100 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस भी शामिल है. धान केंद्र पर देने के बाद पहले 50% राशि का भुगतान होगा और इसके बाद अगले राउंड में शेष राशि दी जाएगी.

सुरक्षित भंडारण की सलाह

जिलों में किसानों से अपने फसल (खासकर धान) के लिए अन्न भंडारण की विधि बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि फसल कटाई (धान) प्रारंभ है. सुरक्षित अन्न भंडारण की सही जानकारी नहीं होने से 10-15% तक अनाज नष्ट हो जाते हैं. कीडों के प्रकोप के कारण भंडारण की सुरक्षा और गुणवत्ता को हानि पहुंचती है. नमी, चूहा, भंडारण का बोरा वगैरह भी अनाज के संक्रमण का कारण बनते हैं. ऐसे में भंडारण से पहले अनाज को अच्छी तरह सूखा लें जिससे दानों में 10% से ज्यादा नमी नहीं रहने पाए. पक्के एवं हवादार भंडार गृह का चयन करें. भंडार गृह के नजदीक पानी का स्रोत ना हो. बारिश की स्थिति में खिड़की, रोशनदान से पानी अंदर नहीं आना चाहिए. भंडारण वाली जगह को कीटमुक्त करने को मालाथियन 50ईसी का पानी में 1:100 में बने घोल को दीवारों और फर्श पर छीडक दें. पुराने और नये अनाज को ना मिलाएं. अनाज भंडारण में नीम की पत्तियों का प्रयोग करते समय नीम की पत्तियां सुखी होनी चाहिए. चूहों से बचाव के लिए जिंक फॉस्फाइड युक्त विषाक्त चारा या चूहेदानी का प्रयोग करें.

Related Articles

Back to top button