JamshedpurSaraikela

गैर मर्द से था मां का अवैध संबंध, बेटे ने पत्थर से कूचकर प्रेमी को मार डाला, हुआ गिरफ्तार

Jamshedpur: सरायकेला जिले के राजनगर थाना अंतर्गत रूंगटा स्टील प्लांट के 5 नंबर गेट के समीप बीते 26 नवंबर को हतनाबेड़ा निवासी संजय प्रधान का पुलिस ने शव बरामद किया था. जिसका खुलासा पुलिस ने करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. शनिवार को एसडीपीओ समीर संवैया ने राजनगर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हत्याकांड का आरोपी उपेन हेम्ब्रम है जो कुजू का रहने वाला है. मृतक का उसकी मां के साथ अवैध संबंध था इसकी जानकारी आरोपी को लग चुकी थी. आवेश में आ कर उपेन हेम्ब्रम ने पत्थर से कुचल कर संजय प्रधान की हत्या कर दी. इस मामले को लेकर एसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था. घटना से संबंधित हर पहलुओं पर नजर रखी और अन्ततः 30 नवंबर को हत्याकांड के मुख्य आरोपी उपेन हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया.

Related Articles

Back to top button