JharkhandRanchi

अभाविप ने मतदाता जागरुकता अभियान चला कर किया शत प्रतिशत मतदान का आह्वान

Ranchi : अल्बर्ट एक्का चौक, रांची से लेकर अपर बाजार के क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभाते हुए झारखंड विधानसभा के पहले चरण के मतदान में मतदान करने हेतु आम जनता से आग्रह किया गया. विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वोटर हेल्पलाइन और जागरूकता संबंधी पत्रक आम जनता के बीच वितरित किया. साथ ही संकल्प मतदान का – झारखंड के उत्थान का एवं बॉर्डर पर तो नहीं जा सकते, बूथ पर तो जा सकते हैं ना लिखे हुए पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया. प्रदेश सह मंत्री दिशा दित्या ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में एक-एक मत की महती भूमिका है. लोकतंत्र में मतदाता ही राज्य के कर्णधार हैं.  प्रदेश कार्यालय मंत्री शुभम पुरोहित ने बताया कि अभाविप कार्यकर्ताओं ने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि देश के महापर्व में खुद की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए भी बढ़-चढ़कर आगे आयें और राज्य में एक सशक्त सरकार बनाएं. अभाविप के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक आनंद कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया का सदुपयोग कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में हम युवाओं के कंधों पर एक बहुत बड़ी जिम्मेवारी है. सभी जिम्मेदार नागरिकों को हर प्रकार से मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए.

Related Articles

Back to top button