
Ranchi :रांची समेत कई जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार ईडी आश्वी डायग्नोसिस, होटल स्काईलाइन में छापेमारी कर रही है.
ईडी की छापेमारी के पहले रांची पुलिस ने दो शिक्षण संस्थानों और निजी अस्पताल में छापेमारी की थी जिसमें करीब दो करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ था. जीडी गोयनका स्कूल में सुबह तीन बजे रैप के जवान नामकुम थाना पहुंचे. लगभग चार बजे 100 से अधिक जवान स्कूल के पास पहुंच गए और परिसर को चारों ओर से घेर लिया था. जिसके बाद यह कारवाई की गई थी. इस छापेमारी में शहर के कई डीएसपी और थाना प्रभारी शामिल थे, वे सभी स्कूल पहुंचे थे. ग्रामीण और सिटी एसपी भी कार्रवाई में शामिल हुए थे.




