JharkhandLead NewsRanchi

शहर में घूमने निकले असम के सीएम हिमंता, नमकीन व मिठाई की खरीदी, लेकर जायेंगे घर

Ranchi : असम के मुख्यमंत्री व झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा झारखंड में भाजपा के मुख्य रणनीतिकार हैं. वह पिछले कई दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन सभा में शामिल हो रहे हैं. शुक्रवार को रांची में वह आजसू प्रमुख सुदेश महतो के नामांकन में शामिल हुए. सुदेश महतो ने सिल्ली से नामांकन किया.

चुनावी भागमभाग और जोड़तोड़ की राजनीति के बीच शाम में वह रिलैक्स होने के लिए शहर में निकले. वह मोरिस बेकरी पहुंच गए. यहां उन्होंने अपने परिवार के लिए नमकीन और मिठाई खरीदी. दुकान में कुछ देर तक घूम-घूम कर केक व अन्य चीजें देखते रहे. दुकानदार से नमकीन, ब्रेड आदि की जानकारी लेते दिखे. स्वाद भी चखा. उन्हें जो पसंद आया उसको पैक कर लिया. उसे यहां से असम लेकर जाएंगे. दुकान में उनके आने की खबर सुनकर कई लोग पहुंच गए. कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली. हिमंता के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और अमित कुमार भी थे.

Related Articles

Back to top button