JharkhandRanchi

आशुलिपिक सेवा : म्यूचुअल ट्रांसफर कराके झारखंड आने वाले 158 कर्मियों की वरीयता सूची जारी

Ranchi: बिहार पुनर्गठन अधिनियम 2000 के अधीन अंतिम संवर्ग विभाजन के बाद एकल आधार या पारस्परिक आधार पर स्थानांतरण के बाद झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा संवर्ग के 157 पदधारकों का नये सिरे से वरीयता का निर्धारण किया गया है. संवर्ग विभाजन के बाद पारस्परिक स्थानांतरण के आधार पर झारखंड आने वाले ऐसे कर्मियों को मूल वरीयता का लाभ नहीं मिलेगा तथा वे अपनी कोटि में अपने बैच के अथवा एक संव्यवहार में नियुक्त कर्मियों की तुलना में सबसे कनीय माने जायेंगे.

कार्मिक विभाग की ओर से जारी वरीयता सूची में 30 दिनों के अंदर आपत्ति मांगी है, इसके बाद अंतिम वरीयता सूची जारी की जायेगी. बता दें कि, हाइकोर्ट के आदेश के बाद कार्मिक विभाग ने म्यूचुअल ट्रांसफर कराके झारखंड आने वाले कर्मियों का नये सिरे से वरीयता सूची तैयार कर रहा है, अन्य सेवाओं के लिए संबंधित विभाग को यह निर्देश दिया गया है.

Related Articles

Back to top button