Giridih

गिरिडीह के छह विस सीट से 24 अक्टूबर को कल्पना सोरेन सहित कई दिग्गज करेंगे नामांकन

Giridih: गिरिडीह के धनवार सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय कुमार शर्मा और बाबूलाल मरांडी ने किया. इस दौरान पार्टी के नेता प्रकाश सेठ, सुरेश साहू, नकुल राय, सुनील कुमार, मनोज यादव, जयप्रकाश साहा, विवेक विकाश, राजू पांडे और पार्टी के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार शर्मा ने कहा कि हेमंत सरकार में पांच साल में जितने घोटाले हुए, और मंत्री से लेकर सचिव तक जेल गए. उसे राज्य शर्मसार ही हुआ है. दुष्कर्म और हत्या की घटना अब राज्य के लिए कोई नई बात नहीं रही. इधर उद्घाटन समारोह को धनवार के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने भी संबोधित किया.

इधर गुरुवार का दिन गिरिडीह के लिए बेहद खास है. क्योंकि जिले के छह विधानसभा सीट से कई बड़े दिग्गज नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे. गिरिडीह सदर विधानसभा से खुद वर्तमान विधायक सुद्विया कुमार सोनू, गांडेय से सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, डुमरी से मंत्री बेबी देवी, जमुआ विधायक केदार हाजरा भी झामुमो से पर्चा दाखिल करेंगे. लिहाजा, केदार हाजरा समेत तीनो का शहर में भव्य रोड शो होगा. तो तीनो एक साथ शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे. उत्सव उपवन से सदर विधायक सोनू के साथ कल्पना सोरेन का रोड शो शुरू होगा. और उम्मीद है कि कल के रोड शो में खुद सीएम हेमंत सोरेन भी रह सकते हैं. हालांकि इसका आधारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुआ है. लेकिन तीनो के नामांकन के बाद पपरवाटांड समाहरणालय भवन के समीप जनसभा भी किया जाएगा. इधर जमुआ से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मंजू कुमारी के साथ गांडेय से भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी भी नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे. जानकारी के अनुसार दोनो का रोड शो सिरसिया के आम बगान मैदान से शुरू होगा. संभवत रोड शो में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय कुमार शर्मा और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ धनवार के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी भी शामिल होंगें. वही बगोदर से भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र महतो भी पर्चा दाखिल करेंगे. वही डुमरी से ही गुरुवार को JKLM के प्रत्याशी और संस्थापक जयराम महतो खुद भी नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे. डुमरी में दोनो प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन की जबरदस्त तैयारी है. इधर कल के शक्ति प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक दल तैयारी में जुटे हुए हैं. वही जिला प्रशासन भी अलर्ट है. लिहाजा, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत के कार्यालय से करीब सो मीटर दूर ही बैरिकेड लगा दिया गया है.

बगोदर से दो निर्दलयी प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

दूसरे चरण के मतदान को लेकर बुधवार को गिरिडीह के छह विधानसभा में सिर्फ बगोदर के लिए दो प्रत्याशियों ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इसमें बिरनी के आशीष मोदी और बगोदर के खेतको के बासु महतो ने निर्वाची अधिकारी के समक्ष पर्चा दाखिल. जबकि इस विस के लिए किसी प्रत्याशी द्वारा प्रपत्र की  खरीदारी नहीं की गई. वही धनवार विस के लिए सात प्रत्याशियों द्वारा प्रपत्र खरीदा गया. तो गांडेय के लिए तीन प्रत्याशियों ने प्रपत्र खरीदा. जबकि सदर विस गिरिडीह के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन का प्रपत्र की खरीदारी की.

Related Articles

Back to top button