
Jamshedpur: लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन ने टाटा कंपनी के बर्मामाइंस स्थित पार्किंग में व्याप्त समस्या, रेट में बढ़ोतरी जैसी लंबित मांगों को लेकर 26 अक्टूबर से अनिश्चित्कालीन हड़ताल सह गेट जाम करने करनी की घोषणा की है. यूनियन के सदस्यों ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी. यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने बताया कि पार्किंग की समस्या वर्षो से लंबित है, पार्किंग में बड़े बड़े गड्ढे हैं की आए दिन वाहन क्षतिग्रस्त हो रहें हैं.
पार्किंग में रोजाना 600 वाहन पहुंचते हैं और पार्किंग में केवल तीन शौचालय है जो नाकाफी है. विगत दिनों तमाम ट्रेलर मालिकों को यह आश्वासन दिया गया था कि उनके रेट में बढ़ोतरी की जाएगी लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ. बार-बार अनुरोध करने पर भी कंपनी प्रबंधन नजरअंदाज कर रहा है. जिससे परेशान तमाम ट्रक चालक आगामी 26 अक्टूबर से हड़ताल पर चले जायेंगे. साथ ही यूनियन के सदस्य पार्किंग गेट को जाम कर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे.




