DhanbadJharkhand

धनबाद में भी जूनियर डाक्टर रहे हड़ताल पर, ओपीडी में जड़ा ताला, लौटे मरीज

Dhanbad: धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज (एसएनएमएमसीएच) में जूनियर डॉक्टर मंगलवार को हड़ताल पर चले गए. इसका असर अस्पताल के आउटडोर पर दिखा. जूनियर डॉक्टरों ने आउटडोर गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए. इससे आउटडोर में आने वाले मरीज बगैर इलाज कराए लौट गए. यह हड़ताल पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल के समर्थन में की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- एमजीएम के जूनियर डाक्टर रहे भूख हड़ताल पर, मरीजों को हुई परेशानी

देशभर के जूनियर डॉक्टर इस हड़ताल में शामिल हैं, जिसका असर ओपीडी के संचालन और मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है. आईएमए ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है. धरना पर बैठे चिकित्सक ने कहा कि कोलकाता में भूख हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की हालत बिगड़ रही है, कुछ की स्थिति चिंताजनक हो गई है. उन डॉक्टरों के समर्थन में देशभर के जूनियर डॉक्टर मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल कर रहे हैं और अपनी सेवा नहीं देंगे.

इधर, इस हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. कई मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन उनका कहीं भी इलाज नहीं हो पा रहा है. हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानी हुई. निजी अस्पातल में लोग गए.

Related Articles

Back to top button