JharkhandRanchi

रांची के जलाशयों, तालाबों की सफाई के लिए अब रांची नगर निगम को मिलेगी सीसीएल से मदद

Ranchi: रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न जलाशयों, तालाबों, ड्रेंस इत्यादि के बेहतर सफाई के लिए सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (CCL) एवं रांची नगर निगम के बीच MoU (Memorandum of Understanding) साइन किया गया. इसके तहत् सीसीएल के सी.एस.आर राशि के सहयोग से निगम द्वारा दो अत्याधुनिक मशीनें थ्रैश स्कीमर/वीड हार्वेस्टिंग मशीन, और ड्रेन क्लीनिंग मशीन की खरीद की जाएगी. बता दें कि इन दोनों मशीनों की कुल लागत Rs. 3,20,00,000 (तीन करोड़ बीस लाख रुपए) होगी जिसमें वीड हार्वेस्टिंग मशीन की लागत Rs. 1,46,00,000 तथा ड्रेन क्लीनिंग मशीन की लागत Rs .1,74,00,000 होगी. इन मशीनों के क्रय के लिए सोमवार को निविदा भी आमंत्रित की गई है. निगम की टीम में इन मशीनों के जोड़े जाने से रांची शहर के जलाशयों को साफ़ करने में गति आयेगी.

Related Articles

Back to top button