
Giridih: गिरिडीह के गलवाती गांव में दबंगों ने गुरुवार को एक दंपती को घर से बेघर करने का प्रयास किया. गुरुवार को मारपीट से महिला सकीना खातून को सिर पर चोट लगी. इस दौरान सकीना खातून ने गांव के अयूब अंसारी, महबूब अंसारी और फरमुद अंसारी के खिलाफ धनवार थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है. वहीं पीड़िता महिला के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी सकीना का घर तोड़ने के लिए जेसीबी लेकर पहुंच गए. जेसीबी से इस दौरान सकीना का घर तोड़ने का प्रयास किया गया. लेकिन महिला ने जब विरोध किया, तो तीनो भाई महिला को घसीटने लगे, जिससे उसका कपड़ा भी फट गया. महिला को बचाने जब उसके पड़ोस की दो महिलाएं आई, तो दबंगों ने उन महिलाओं के साथ भी मारपीट की . किसी तरह दोनों महिलाएं बचकर वहां से भागी. सकीना के हंगामा के बाद तीनो दबंग वहा से भागे. वही पीड़ित महिला ने धनवार थाना में आवेदन देकर कारवाई की मांग की.




