JharkhandSaraikela

आदित्यपुर के सालडीह बस्ती में अपराधियों ने युवक की गोली व चाकू मारकर हत्या कर दी

Saraikela: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के पीछे सालडीह बस्ती में बीती रात अपराधियों ने एक युवक की गोली और चाकू मारकर हत्या कर दी. युवक की पहचान पंकज माझी के रूप में हुई है. घटना के बाद सारे अपराधी फरार चल रहे हैं. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक की बहन अंजलि ने बताया कि उसके भाई का फोन और पैसों को लेकर कृष्णा, चंदू और राम के साथ दो दिन पूर्व विवाद हुआ था.

बीती रात उसका भाई बिष्टुपुर से घर लौट रहा था. इसी दौरान 10 से 11 बजे के आसपास पहले से घात लगाए बैठे तीनों ने उसपर चाकू और गोली से हमला कर दिया. उसे आनन- फानन में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और अपराधियों के धर पकड़ को लेकर छापेमारी में जुट गए हैं.

Related Articles

Back to top button