
Ranchi: सुखदेव नगर इलाके से रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम अंकित कुमार और मोहम्मद कैफी हैं. सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत किशोरगंज इलाके में अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इस छापेमारी टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अंकित कुमार के पास से बरामद 14 पुडिया नशीला पदार्थ (ब्राउन शुगर) जिसका वजन 1.82 ग्राम है तथा एक काले रंग का रॉयल इनफिल्ड बुलेट क्लासिक 350 मोटररगईकिल रजिस्ट्रेशन सख्या- JH01FT 1678 और दूसरे अभियुक्त मो० कैफी के पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर तथा एक पुडिया सिल्वर फॉईल में लपेटा हुआ ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 3.32 ग्राम को बरामद किया गया. जिसके बारे में अकित कुमार एवं मो० कैफी द्वारा स्वयं स्वीकार किया कि इस पुडिया में नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया.



