
Giridih: जलसहिया कर्मी संघ का जिला सम्मेलन शनिवार को गिरिडीह में हुआ. सम्मेलन में स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ कर्मचारी नेता अशोक सिंह नयन और रघुनंदन विश्वकर्मा भी शामिल हुए. इस दौरान सम्मेलन को लेकर स्थानीय विधायक सोनू ने कहा कि हेमंत सरकार ने हमेशा माना कि जलसहियाओं की भूमिका ग्रामीण इलाकों में बेहद खास है. ऐसे में मानदेय बढ़ाने को लेकर कल्पना सोरेन का प्रयास काफी सकरात्मक रहा. विधायक सोनू ने कहा कि दुसरी बार हेमंत सरकार आने के बाद प्रयास होगा कि जलसहियाओं के जीवन स्तर को और बेहतर बनाएं जाएं. कहा कि जलसहिया अपनी परेशानियों को लेकर काफी लंबा संघर्ष की, और जलसहियाओं को लेकर हेमंत सरकार हमेशा गंभीर भी रही. इसके बाद काफी विचार कर मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया. इधर सम्मेलन के दौरान जलसहिया संघ ने विधायक सोनू का सम्मान भी किया. वहीं सम्मेलन में सरिता देवी, पूनम देवी, सुरजमुनि, शाहिदा खातून, सुनीता देवी समेत कई जलसहिया मौजूद थी.
इसे भी पढ़ें: सरेंडर करने वाले नक्सली राम दयाल महतो को मिला 10 लाख रुपये का चेक, घर बनाने के लिए 50 हजार




