
Ranchi: नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर शहर की सड़कों में दिख रहे गड्ढों का जल्द मरम्मतीकरण किया जाएगा. इसके लिए राजधानी के सड़कों को चिन्हित किया जा रहा है और अलग-अलग मरम्मत कार्य के लिए टेंडर भी जारी किया जा रहा है.
वही, स्ट्रीट लाइट हर क्षेत्र में जले यह सुनिश्चित किया जाएगा., खराब स्ट्रीट लाइट को तुरंत बदलने को कहा गया है. जहां लाइट नही है वहां लाइट लगाया जाएगा.
सचिव में नगर निगम के अधिकारियों को कहां है कि सड़कों के किनारें फूटपाथ का प्रावधान जरुर रखें और निर्माण कराएं, ताकि पैदल चलनेवाले लोग सुरक्षीत अपनें गंतव्य तक पहुंच सके.
स्वच्छता को लेकर आरएफआईडी का उपयोग करें ताकि यह पता लग सके कि हर घर या हर सोसायटी से प्रतिदिन कूड़ा कचरा का उठाव हो रहा है कि नहीं. नवरात्र के पहले अधिकांश सड़कों को ठीक करने के लिए कहा गया है.
क्या है आरएफआईडी
रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) एक स्वचालित डिजिटल पहचान तकनीक है जो विद्युत चुम्बकीय क्षेत्रों का लाभ उठाकर स्थिर और गतिशील दोनों प्रकार की वस्तुओं, लोगों और जानवरों का स्पष्ट पता लगाने की अनुमति देती है. आरएफआईडी में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर पर आधारित समाधानों का एक सेट शामिल है, जो आपको सूचना एकत्रित करने और उसे दूरी पर, स्वचालित रूप से (हाथ से मुक्त) और तत्काल आदान-प्रदान करने की अनुमति देता है.
यह प्रणाली माल के प्रवाह या बाहर जाने वाले और आने वाले उत्पादों से लेकर सामान्य रूप से छंटाई और रसद तक सभी भंडारण चरणों का सटीक रूप से पता लगाने में सक्षम है.




