Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

जस्टिस एमएस रामचंद्र राव 25 सितंबर को लेंगे झारखंड HC के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ

Ranchi: जस्टिस एमएस रामचंद्र राव 25 सितंबर को झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेंगे. राजभवन में राज्यपाल उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. बीते दिनों केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव का स्थानांतरण झारखंड हाई कोर्ट किया गया है. वर्तमान में हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस का पद खाली है, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद अभी एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्य कर रहे हैं. जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को झारखंड हाईकोर्ट में स्थानांतरित किए जाने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई, 2024 को की थी.

Related Articles

Back to top button