
Nikhil Kumar
Ranchi: झारखंड में पर्सनल डिपोजिट एकाउंट (पीएल खाते) में पड़ी विभिन्न विभागों की सरकारी राशि वापस राजकोष में जमा की जायेगी. लगभ ग 1200 करोड़ की राशि प्रत्यार्पित करते हुए राजकोष में जमा कराके शीध्र ही वित्त विभाग को अवगत कराने का निर्देश संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों, सचिवों को दिया गया है. जेरेडा के पीएल खाता में लगभ ग 10.22 करोड़, जेबीवीएनएल के पीएल खाता में लगभ ग 192.25 करोड़, रिम्स रांची के पीएल खाता में 691 करोड़ रुपये राशि, जेएमएचआईडीपीसीएल के पीएल खाते में 301.53 करोड़ रुपये की बड़ी राशि लगभ ग दो साल से पड़ी हुई जिसे इन विभागों ने खर्च नहीं किया है. विकास कार्य के लिए मिली इन राशि की समीक्षा हाल में वित्त विभाग ने की थी और तत्काल अव्यहÞत राशि कोे निर्देशों के अनुरूप राजकोष में जमा करने को कहा है. इसके अलावा और भी कई विभाग हैं जहां लगातार दो सालों से पीएल खाता में राशि पड़ी हुई उनसे रिपोर्ट मांगा जा रहा है ताकि उक्त राशि राजकोष में जमा करायी जा सके.
इन विभागों की राशि होगी सरेंडर
उर्जा विभाग: समीक्षा में यह बात सामने आयी कि जेरेडा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में पीएल खाता में प्राप्त आवंटन राशि 390.18 लाख का अवधि विस्तार के लिए वित्त विभाग से अनुरोध किया गया एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 अंतर्गत प्राप्त आवंटन के विभिन्न योजना मद में अव्यहृत राशि लगभग 10.22 करोड़ को प्रत्यर्पण किया जाना है.
झारखंड बिजली वितरण निगम लि. से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार वर्तमान में जेबीवीएनएल के पीएल खाते में 2274.92 करोड़ की राशि संधारित है, जिसमें कुल 192.25 करोड़ रुपये राशि प्रत्यार्पित किया जायेगा.
स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत रिम्स के प्रतिवेदन के अनुसार इनके पीएल खाता में विभिन्न अवधि में प्राप्त कुल 691 करोड़ रुपये राशि का प्रत्यर्पण किया जायेगा.
जेएमएचआईडीपीसीएल के पीएल रिपोर्ट के अनुसार, इनके पीएल खाते में वर्तमान में 391.09 करोड़ रुपये संधारित हैं, इनमें से 28.79 करोड़ रिवैलिडेट किया गा है, 60.75 करोड़ रिवैलिडेट किया जाना है, तथा 301.53 करोड़ राशि प्रत्यार्पित की जायेगी.




