
Ranchi: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट हुंडरू हेथु-चंदाघासी रिंग रोड कोचबांध रोड की लागत 32.37 फीसदी से अधिक बढ़ गयी है. इस महत्वपूर्ण फोरलेन सड़क परियोजना की स्वीकृति पूर्व में 211 करोड़ 98 लाख दो हजार रुपये मात्र जिसे अब 280.60 करोड़ में बनाने की मंजूरी दी गयी है. लगभ ग 7 किमी इस रोड का निर्माण कार्य में पुल निर्माण भी किया जायेगा. अधिकारियों ने बताया कि लागत में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह सिविल वर्क की लागत, जेएसटी में वृद्धि, लेबर सेस में वृद्धि, कंटीजेंसी, जमीन अधिग्रहण व हॉटीकल्चर कार्य में वृद्धि है. सड़क निर्माण के लिए कार्य 2023-24 वित्तीय वर्ष में ही प्रारंभ किया गया है, जिसे 2025-26 तक पूरा किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: रिम्स, जेबीवीएनएल सहित अन्य विभागों के पीएल खाते में जमा 1200 करोड़ रुपये की राशि राजकोष में होगी जमा




