
Ranchi: भारत निर्वाचन आयोग की टीम सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची (झारखंड) आयेगी। इस साल के आखिर तक राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का वह सीइओ, झारखंड के रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों संग जायजा लेगी। विधानसभा चुनाव तैयारियों के क्रम में पांच समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त व दोनों निर्वाचन आयुक्त अन्य पदाधिकारियों सहित सोमवार की सुबह रांची आएंगे।




