Jamshedpur

मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया मानगो फ्लाईओवर निर्माण का औचक निरीक्षण

Jamshedpur: स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता ने रविवार रात मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण कर अधिकारीयों को विशेष निर्देश दिए. उन्होंने बन रहे पियर और अन्य निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि गुणवत्ता में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए, साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा का ख्याल रखा जायें और पूरे एसओपी का ध्यान रखा जाये.

निर्माण के दौरान आवागमन बाधित ना हो इसके लिए विशेष योजना बनाने की जरूरत पर बल देते हुए निर्देश दिया कि वरीय अधिकारीयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उचित प्रबंधन करें ताकि पर्व त्यौहार के समय ज्यादा दिक्कत आम जनता को ना हो. इस दौरान उन्होंने बताया कि पर्व त्यौहार आने वाला हैं इसलिए जाम की स्थिति से बचने और सुरक्षा के मानकों का ख्याल रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया हैं!

Related Articles

Back to top button