
Ranchi: राज्य सरकार ने पशु चिकित्सा सेवा नियमावली 2024 को झारखंड मंत्री परिषद ने स्वीकृति दी है. इस अवसर पर कृषि सह पशुपालन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि इस कार्य से पशुपालन एवं पशु चिकित्सा के क्षेत्र में झारखंड में एक नई ऊर्जा का संचार होगा. संघ की इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा होते देखना उनके लिए खुशी की बात है.
पशु चिकित्सा सेवा संघ ने अपने अध्यक्ष डा. सैमसन संजय टोप्पो तथा महामंत्री शिवानंद कांशी के नेतृत्व में माननीय विभागीय मंत्री से मिलकर पशु चिकित्सकों के प्रति सरकार के सकारात्मक रूप के लिए उनका आभार प्रकट किया है.
संगठन के महामंत्री डॉ शिवानंद काशी ने आश्वास्त किया की हमारे पशु चिकित्सक सदैव आपके ऋणी रहेंगे और सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर योग्य लाभुकों तक पहुंचाकर उनके आर्थिक सामाजिक स्तर को बढ़ाने में सकारात्मक सहयोग की भावना से कार्य करेंगे.
झारखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डा. सैमसन संजय टोप्पो ने बताया कि वर्तमान में पशु चिकित्सको के लिए मात्र दो पदसोपान है और प्रोन्नती का मात्र 9% है 777 स्वीकृत बल के विरुद्ध जिससे अधिकांश पशु चिकित्सक अपने मूल पद से ही सेवानिवृत हो रहे हैं जो नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है! अन्य राज्य यथा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश केरल, कर्नाटका, हरयाणा, पंजाब, आसाम मे निदेशक समवर्गीय और पशुचिकित्सको का पांच पदसोपान के साथ 50% प्रोन्नत पद है.
संघ के महामंत्री डॉ शिवानन्द काशी ने बताया की संशोधित पशुचिकित्सको के सेवा नियमावली 2024 में पशुपालन आयुक्त का पद गैरसमवर्गीय, प्रोन्नती का चार पदसोपन का प्रावधान है जिसमें तीन निदेशक, 16 संयुक्त निदेशक एवं समकच्छ, 96 उपनिदेशक एवं समकक्ष, 279 वरीय पशुचिकित्सा एवं पशुपालन पदाधिकारी, 390 मूलस्तर पशु चिकित्सा एवं पशुपालन पदाधिकारी किया गया है. प्रखंड स्तर पर मॉडल पशुचिकित्सालय जिसमें दो पशुचिकित्सक होंगे.




