JharkhandRanchi

चैंबर चुनाव कल, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकते है मतदाता

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सत्र 2024-25 का चुनाव 22 सितंबर को होना है. चुनाव का आयोजन गुरूनानक स्कूल के हॉल में होगा. मतदाता सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करेंगे. 5 बजे तक कतार में खड़े होनेवाले मतदाता मतदान दे सकेंगे. इस बार कुल 3909 मतदाता चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे. मतदाता सूचि के अनुसार कुल 83 सम्बद्ध संस्थाएं हैं. सम्बद्ध संस्थाओं को दो वोट देने का अधिकार है. अन्य सभी मतदाताओं को एक वोट देने का अधिकार है. कार्यकारिणी समिति के लिए चुनाव में कुल 35 उम्मीदवार हैं. प्रत्येक मतदाता को 21 उम्मीदवार का चयन करना है. कार्यकारिणी समिति के साथ ही पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव भी रविवार को ही मतदान स्थल पर होगा.

21 सितंबर से 30 दिन पूर्व बने लाइफ, कॉरपोरेट लाइफ और पैट्रोन सदस्य तथा 90 दिन पूर्व बने जेनरल एफिलियेटेड, कॉरपोरेट जेनरल कैटगरी के सदस्य ही मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं. मतदान से पूर्व कॉरपोरेट जेनरल, जेनरल और एफिलियेटेड बॉडी के सदस्यों का किसी प्रकार का बकाया नहीं होना चाहिए. पूर्व की भांति इस चुनाव में सीए और सीएस एसोसियेशन का सहयोग रहेगा.

मतदान के उपरांत देर रात्रि तक मतगणना और रिजल्ट की घोषणा रविवार को ही की जायेगी. मतगणना के रिजल्ट से असंतुष्ट प्रत्याशी पुर्नमतगणना शुल्क के साथ 23 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक पुर्नमतगणना की अपील कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button