JharkhandLead NewsRanchi

सर्विस रूल का उल्लंघन कर रहीं झारखंड की कैबिनेट सचिव: लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गुरुवार को हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला. कहा कि हताश-निराश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीतिक हार स्वीकार कर चुके हैं. भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान व सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के झारखंड दौरे से उनकी बौखलाहट बढ़ गई है. हेमंत सोरेन ने अपनी हार देखते हुए पदाधिकारियों को आगे कर दिया है. राज्य सरकार के पदाधिकारी सर्विस रूल की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं.

श्री वाजपेयी ने कहा कि पदाधिकारियों को पॉलिटिकल मामले में चुनाव आयोग को पत्र लिखने की अनुमति किसने दी. राज्य सरकार के महाधिवक्ता खुद विधि विरुद्ध आचरण कर रहे. वे अब झामुमो के प्रवक्ता बन गए हैं. हेमंत सरकार अब बोरिया बिस्तर समेट रही है. लोकसभा चुनाव का परिणाम इंडी ठगबंधन को डराने लगा है. विदाई की बेला में भी हेमंत सोरेन गलत वादे कर रहे. लेकिन जनता उनकी सच्चाई से पूरी तरह अवगत है. जनता का भरोसा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उठ चुका है. भाजपा राजनीतिक लड़ाई, राज्य की अस्मिता और सम्मान की लड़ाई चुनाव के मैदान में लड़ेगी और भ्रष्ट निकम्मी सरकार को जनता के सहयोग से पराजित करेगी.

Related Articles

Back to top button