BokaroJharkhand

डीवीसी के ईडी एचआर का तबादला, बनाये गये अपर सचिव

Bermo : डीवीसी मुख्यालय स्तर पर बुधवार की रात्रि कई वरीय अधिकारियों का तबादला सीनियर जीएम डॉ डीवी राजन के हस्ताक्षर से पत्रांक 1228 के तहत किया गया है. किये गये तबादले में डीवीसी के ईडी एचआर राकेश रंजन का तबादला कर उन्हें मुख्यालय में अपर सचिव बनाया गया है.

अपर सचिव सत्येंद्र नाथ दत्ता को ईडी एचआर बनाया गया है. ईडी ऑपरेशन संतोष कुमार घोष को ईडी फ्यूल, ईडी फ्यूल तरुण कुमार को ईडी ऑपरेशन, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चंद्रपुरा के वरीय जीएम को विजिलेंस डिपार्टमेंट कोलकाता, वरीय जीएम सेक्रेटेरिएट विभाग कोलकाता की श्रीमती सुमिता नाग को एचओडी टीएंडडी कोलकाता बनाया गया है.

Related Articles

Back to top button