
Giridih : करीब डेढ़ दशक तक गिरिडीह में वामपंथ दल भाकपा माले की राजनीतिक कर चुके और गांडेय से चुनाव लड़ चुके गिरिडीह के पूर्व माले नेता राजेश यादव ने मंगलवार को जयराम महतो के दल जेबीएसएस से नाता जोड़ लिया. मधुबन में पूर्व माले नेता राजेश यादव को जयराम महतो ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी. माना जा रहा है कल्पना सोरेन का गांडेय से दूसरी बार चुनाव लड़ना तय है. ऐसे में इंडी गठबंधन से भाकपा माले को सीट मिलना संभव नहीं था. लिहाजा, राजेश यादव ने माले से इस्तीफा देकर जयराम महतो के दल से नाता जोड़ लिया. इस दौरान उनके साथ शिवनंदन यादव, महेश निराला, संजय चौधरी समेत कइयों के जयराम महतो के दल की सदस्यता ली.



