JamshedpurJharkhand

शिवराज सिंह चौहान ने जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, विस चुनाव जीतने की बनाई रणनीति

Jamshedpur: जमशेदपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर में आ रहे हैं. पहले देश के प्रधानमंत्री टाटानगर रेलवे स्टेशन से दो बंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे उसके बाद एक रोड से भी करेंगे. जिसके बाद बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जाएगा. प्रधानमंत्री कार्यक्रम की तैयारी का जायाजा लेने केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने जमशेदपुर में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में बिस्टुपुर स्थित चैंबर भवन में आयोजित बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में जमशेदपुर के सांसद विद्युत भरण महतो के अलावा कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. उन्होंने सभा के निमित्त जमशेदपुर महानगर के अबतक की तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सभा के निमित्त विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. शिवराज सिंह ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को लोगों को आमंत्रित करने एवं सभा की ऐतिहासिक सफलता के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर की धरती से अनेकों योजनाओं की सौगात जमशेदपुर सहित देश की जनता को देने वाले हैं. जिसमें पीएम आवास योजना के तहत कई लोगों को पक्का मकान मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की यह सभा कोई साधारण सभा नही है. इस सभा से झारखंड के चुनाव का बिगुल बजेगा और संघर्ष का शंखनाद होगा. उन्होंने कहा कि अगर झारखंड को बचाना है तो भाजपा को जिताना ही होगा. झारखंड के भविष्य और झारखंडवासियों के संस्कृति, जीवन मूल्यों और परंपरा को बचाने के लिए भाजपा जरूरी है. वही झारखंड सरकार को आरे हाथ लेते हुए कहा भ्रष्टाचारी सरकार है जितने वादे हेमंत सरकार ने किए थे सारे वादे फैल है.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में शिवराज सिंह चौहान ने पीएम के कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा

Related Articles

Back to top button