
Koderma: जिले के सतगावां प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित पंचायत राजाबर में बीती रात भाई ओर भतीजा ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. मामला जमीनी विवाद का बताया जाता है. मृतक ब्रह्मदेव महतो (60 वर्ष, पिता लाटे महतो) के शव को पुलिस ने अंत्य परीक्षण के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार बीती रात घर में ब्रह्मदेव महतो और महावीर महतो शराब के नशे में धुत थे, आपस में दोनों भाइयों के बीच कहा सुनी हो गई. बात मारपीट पर आ गई और दोनों भाइयों के बीच मारपीट होने लगी. घटना के दौरान महावीर महतो एवं उसके पुत्र लाल बहादुर यादव दोनों ने मिलकर रड एवं कुल्हाड़ी से मारकर ब्रह्मदेव महतो की हत्या कर दी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सतगावां पुलिस को दी. सूचना पर थाना प्रभारी विजय गुप्ता दलबल के साथ रात 2 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई है. इस मामले को लेकर महावीर महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार मृतक के दो पुत्र एवं दो पुत्री है, सभी विवाहित हैं. पूर्व से ही दोनों भाइयों में जमीनी विवाद को लेकर विवाद होते आ रहा है.




