
Ranchi : 31 अगस्त तक राज्य से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. इस संबध में रांची रेल मंडल ने जानकारी दी है. जिसमें बताया गया है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा. ऐसे में, ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 28, 30 और 31 अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी.
ट्रेन संख्या 18035 और 18036 खड़गपुर, हटिया, खड़गपुर एक्सप्रेस 29 अगस्त को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारम्भ होगा. इन ट्रेनों का आद्रा, हटिया, आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा.



