
Giridih/Jamshedpur: एक तरफ भाजपा हेमंत सरकार के खिलाफ युवा आक्रोश रैली निकाली रही है, तो दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अधिकार मार्च निकाला. राज्य के विभिन्न हिस्सों में झामुमो के कार्यकर्ताओं मार्च निकालकर केन्द्र सरकार झारखंड विरोधी बताया और जमकर नारेबाजी की.
गिरिडीह में जेएमएम का अधिकार रैली पार्टी कार्यालय से निकलकर शहर के टावर चौक पहुंचा, जहां जेएमएम नेताओ और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मोदी सरकार को किसान, मजदूर और महिला विरोधी बताकार जमकर नारेबाजी की. रैली के दौरान जेएमएम नेता संजय सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल में हेमंत सरकार के कार्यकाल को भाजपा पचा नहीं पा रही है. राज्य भर में भाजपा नेताओ की मिलीभगत कोयला, बालू और पत्थर माफियाओं के साथ जमीन माफियाओं के साथ है. अधिकार रैली के जरिए जेएमएम नेताओ ने भाजपा नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार बात तो महिलाओं और किसानों के हित में करते हैं लेकिन काम अडानी और अंबानी के लिए करते रहे हैं. इस दौरान अधिकार रैली में काफी संख्या में जेएमएम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

जमशेदपुर में झामुमो पार्टी ने झारखंडी अधिकार मार्च निकाला और भाजपा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की. पार्टी जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा की भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा झारखण्ड के हक एवं अधिकार को लगातार छिनने का कार्य किया गया है, केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में हमेशा झारखण्ड राज्य की उपेक्षा की गई है, भोले-भाले झारखंडी जनों के हक, अधिकार एवं सम्मान को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है, भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के झारखण्ड विरोधी मानसिकता एवं उसके दोहरे चरित्र के खिलाफ पार्टी द्वारा झारखंडी अधिकार मार्च का आयोजन किया गया.




