Crime NewsHazaribaghJharkhand

Hazaribag : एसपी कार्तिक एस की अनुशंसा पर बरही इंस्पेक्टर निलंबित

Hazaribag : हजारीबाग एसपी कार्तिक एस की अनुशंसा पर बरही इंस्पेक्टर उत्तम कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया गया है.

बताया जाता है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है. साथ ही विभागीय कार्यों में लापरवाही और शिथिलता बरतने को लेकर भी उनपर कार्रवाई हुई है. बताया जाता है कि विभिन्न कांडों के निष्पादन में वह काफी विलंब कर रहे थे.

जो जानकारी सूत्रों से मिल रही है कार्रवाई के पीछे की वजह विभिन्न कांडों के आंकड़ा प्रस्तुत करने के मामले में भी कुछ गड़बड़ियां पाए जाने की बात कही जा रही है. इसके अलावा अन्य कई तरह के आरोप भी बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – धनबाद : शूटर अमन सिंह के गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, धनबाद-बोकारो पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी

Related Articles

Back to top button