Jamshedpur

जमशेदपुर में यूथ कांग्रेस का हर घर खटाखट अभियान शुरू

Jamshedpur: जमशेदपुर मे युवा कांग्रेस के द्वारा हर घर खटाखट अभियान सोमवार से शुरू कर दिया गया, इस अभियान के तहत युवा कांग्रेस की टीम घर घर जनसंपर्क अभियान चला रही है, और झारखण्ड सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहऊँचाने का कार्य कर रही है, जमशेदपुर मे युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम सिंह के नेतृत्व मे इसकी शुरुवात भालूबासा इलाके से की गई, अभियान के तहत युवा कांग्रेसी घर घर जाकर झारखण्ड सरकार द्वारा विगत पांच वर्षो मे किये गए कार्यों की जानकारी साझा करेगी साथ ही जिन लाभुकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है उन्हें भी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेगी, वैसे आगामी कुछ ही महीनों मे झारखण्ड विधानसभा चुनाव होना है और इस तरह के अभियान के माध्यम से तमाम राजनितिक दल अपने आप को मजबूत करने मे जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button