
Ranchi: ई-रिक्शा चोरी करने वाले तीन चोर को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चुटिया थाना क्षेत्र में ई रिक्शा लूट की वारदात का खुलासा रांची पुलिस ने किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो चोर बिहार के रहनेवाला है जबकि एक आरोपी गोड्डा जिले का रहेनवाल है. गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश रंजन, किशन कुणाल बिहार के रहनेवाला है जबकि रितेश कुमार गोड्डा का रहेनवाला है. गिरफ्तार अपराधियों से हुई अबतक के पूछताछ में इस बात की जानकारी मिली है की लूट या चोरी के बाद ये वाहनों को कटवा कर बेच दिया करते थे. फिलहाल पुलिस इन्हे रिमांड पर लेकर पुछताछ करेगी और चोरी की अन्य वारदातों का पता लगाने का प्रयास करेगी.




