
Ranchi: अपहरण की सूचना पर जांच के लिये केकेएम कॉलेज पहुंची पाकुड़ टाउन थाना पुलिस की टीम पर हमला कर देने का मामला सामने आया है. घटना शुक्रवार रात की बतायी जा रही है. इस घटना में आधा दर्जन पुलिस समेत एक दर्जन लोग चोटिल हुए है. मामले को लेकर पाकुड़ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस के अनुसार बीती रात 10.30 बजे पाकुड़ टाउन थाना गस्ती दल अपहरण की सूचना प्राप्त होने पर मोबाईल लोकेशन के आधार पर केकेएम कॉलेज परिसर में जांच के लिये पहुंची.अपहृत का अंतिम लोकेशन कॉलेज के आसपास बताया गया था.
कॉलेज के मैदान में एक छात्र बैठा था पुलिस की गश्ती टीम जब उक्त छात्र को पूछा किसी को देखे हो तो उक्त छात्र कहने लगा तुम कैम्पस कैसे घूस आये. इसके बाद हल्ला कर तो उसके तीन दर्जन साथी हॉकी स्टीक लेकर निकले. गश्ती में शामिल दो पुलिसकर्मी भागकर अपने वाहन में बैठे तबतक छात्र वाहन के पास पहुंचकर हमला कर दिया. कुछ देर बाद थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे तो उसपर भी हमला किया गया. दोनों तरफ के झड़प में एक दर्जन लोग चोटिल हो गये. फिलहाल स्थिति सामान्य है.




