JharkhandLohardagaRanchi

मारपीट में घायल इलाजरत युवक की 14 दिन बाद मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा 

Ranchi: लोहरदगा में मारपीट में घायल इलाजरत युवक की 14 दिन बाद मौत से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया. पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने घाघरा-लोहरदगा मुख्य पथ जाम कर दिया. पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास में जुटी है. जानकारी के मुताबिक मोहर्रम के दिन आपसी विवाद में जावेद अंसारी गंभीर रुप से जख्मी हो गया था. शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई.

परिजनों का आरोप है कि सेन्हा थाना पुलिस कार्रवाई नहीं की. घटना को लेकर लोहरदगा एसपी ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम किये जाने की सूचना मिली है. घटना के बाद मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया था. आरोपी को पकड़ने के लिये छापेमारी की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button