
Giridih: गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के घुटिया में मंगलवार को ऑटो और नेक्सा गाड़ी के बीच हुए टक्कर में एक महिला की मौत हो गई. मृतका 40 वर्षीय आशा देवी धनबाद की रहने वाली बताई जा रही है. घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग जुटे, इस दौरान पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुटी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
जबकि नेक्सा गाड़ी में बैठे अन्य लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जहां से शव का पोस्टमार्टम होने के बाद सभी धनबाद चले गए. जानकारी के अनुसार नेक्सा गाड़ी में चालक समेत दो और थे. इसमें एक महिला भी शामिल थी. बताया जा रहा है गाड़ी जब घुटिया के समीप पहुंचा, तो वहां एक ऑटो से टक्कर हो गया. टक्कर इतना जबरदस्त रहा कि मौके पर ही आशा देवी की मौत हो गईं. वहीं अन्य घायल हो गए. जबकि ऑटो चालक भी घायल हो गया.




