Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

जस्टिस डॉ बीआर सारंगी बने झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की सेवानिवृत्ति के उपरांत ओड़िशा हाई कोर्ट के सीनियर जस्टिस डॉक्टर बीआर सारंगी को झारखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति ने इसकी अनुमति दी है. पूर्व में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस डॉक्टर बीआर सारंगी के नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी. वहीं हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर का ट्रांसफर राजस्थान हाई कोर्ट किया गया है.

इसे भी पढ़ें: डॉ बीआर षड़ंगी बनेंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की अनुशंसा

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने डॉक्टर जस्टिस बीआर सारंगी के सीनियरिटी को देखते हुए उनके नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी. जस्टिस डॉक्टर बीआर सारंगी 20 जून 2013 को उड़ीसा हाई कोर्ट के जस्टिस बने थे. इससे पहले करीब 27 वर्षों तक उड़ीसा हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने प्रेक्टिस किया था. बता दें की झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा पूर्व में सेवानिवृत हो गए थे. जिसके बाद 29 दिसंबर 2023 से झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एस.चन्द्रशेखर एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्य कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button