JharkhandRanchi

झारखंड पैसेंजर्स एसोसिएशन ने डीआरएम से की सिरमटोली से मेकॉन तक बन रहे फ्लाई ओवर निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की अपील

Ranchi : झारखंड पैसेंजर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव प्रेम कटारूका एवं सदस्य- रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति, रांची रेल मंडल ने मंडल रेल प्रबंधक, रांची रेल मंडल को फिर से एक लेटर (स्मार पत्र) लिखा है. रांची सांसद और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी है. इसमें कहा है कि पूर्व में उनसे मेकॉन-सिरम टोली फ्लाई ओवर निर्माण कार्य हेतु रेलवे से स्वीकृति एवं सहयोग के लिए आग्रह किया गया था. व्यापक जनहित की दृष्टि से सिरमटोली से मेकॉन तक बन रहे फ्लाई ओवर निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए दो स्थान पर रेलवे के क्षेत्र अन्तर्गत केबुल स्टे पुल बनना है. इसके लिए रांची रेल मंडल की स्वीकृति व सहयोग की मांग राज्य सरकार के अधिकारियों ने की है.

ज्ञातव्य हो कि रेलवे के क्षेत्र अन्तर्गत केबुल स्टे पुल वाले दो स्थानों को छोड़कर झारखण्ड राज्य की राजधानी रांची में इस महत्वपूर्ण पुल के सभी कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं. अतः आपसे पुनः आग्रह है कि व्यापक जनहित के दृष्टिगत सिरमटोली से मेकॉन तक बन रहे फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के लिए शीघ्रातिशीघ्र आवश्यक स्वीकृति व सहयोग प्रदान करने की कृपा करेंगे.

इसे भी पढ़ें – सितंबर तक हर हाल में सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा करायें: बसंत सोरेन

Related Articles

Back to top button