Dhanbad

धनबाद: वासेपुर के उपडाकघर से 15 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की जांच शुरू

Dhanbad: धनबाद में वासेपुर के उपडाकघर से 15 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई है. इस घोटाले का आरोप उपडाकघर के सब पोस्ट मास्टर सुमित कुमार सौरभ पर लग रहा है। फिलहाल मामले में जांच शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार 15 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में डाक विभाग द्वारा एक जांच टीम गठित की गई है, जो मामले में जांच शुरू कर चुकी है. जांच टीम की माने तो घोटाले का मामला यदि सही पाया जाता है, तो मामला सीबीआई को सौप दिया जाएगा. वहीं वासेपुर उपडाकघर के कर्मचारियों से इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि यहां से इस तरह की निकासी की गई है. जबकि आरोपित सब पोस्टमास्टर सुमित कुमार सौरव का झरिया तबादला हो चुका है. ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी धनबाद के गोविंदपुर स्थिति केके पॉलिटेक्निक पोस्ट ऑफिस से करीब 10 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई थी. जिसकी शिकायत सीबीआई से की गई थी.

यह है मामला धनबाद के वासेपुर डाकघर में वित्तीय वर्ष 2021-22 में तत्कालीन सब पोस्टमास्टर के स्थान पर सुमित कुमार सौरभ को डेप्यूटेशन पर भेजा गया था. इस दौरान उनके आइडी से लगभग 14 से 15 करोड़ रुपये की अतिरिक्त निकासी हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी विभाग को नहीं मिली. 16 अप्रैल को जब सीबीआइ ने मामला दर्ज किया तो वह जिन स्थानों पर रहे हैं उन सभी स्थानों की जांच कर रही है. इसी दौरान सुमित कुमार सौरभ जब वासेपुर  में थे, तब वहां लगभग 14 से 15 करोड़ रुपये की अवैध निकासी हुई थी. इसकी सूचना मिलने पर एसएसपी ने एक विभागीय कमेटी का गठन किया. इसमें एक असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के अलावा दो इंस्पेक्टर को रखा गया है. टीम के तीनों सदस्य लगातार मामले की जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट बना रहे हैं. पूरी रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही घोटाले का सही आंकलन किया जा सकेगा. मामले पर विभाग के वरीय अधिकारियों की नजर है.

सीबीआई धनबाद की टीम ने 16 अप्रैल 2024 को गोविंदपुर केके पॉलिटेक्निक पोस्ट ऑफिस से 9.38 करोड़ रुपये से अधिक के सरकारी फंड में घोटाले मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है. इसे लेकर सीबीआई जांच तेज हो गयी है. इस मामले में सब पोस्टमास्टर सुमित कुमार सौरभ, पारितोष लकड़ा, शंकर भाटिया व भरत प्रसाद रजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

इसे भी पढ़ें: धनबाद रेल मंडल के 8 स्टेशनों पर लगाए गए सोलर पैनल

Related Articles

Back to top button