Crime NewsJharkhandRanchi

ओरमांझी में अपहरण कर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो युवक गिरफ्तार

Ranchi: रांची पुलिस में गैंगरेप मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्तियों में सुबोध कुमार जायसवाल और हीरालाल महतो है. रांची पुलिस को 19 जून को डायल 112 के द्वारा सूचना दी गई कि ओरमांझी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम- आनंदी, नयाटोली में नाबालिग लड़की जख्मी अवस्था में पड़ी है. पसूचना के सत्यापन के क्रम में महिला पुलिस पदाधिकारी एंव पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर जख्मी नाबालिग लडकी को ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिस्का, ओरमांझी ले जाया गया. वहां के चिकित्सको के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स अस्पताल रेफर किया गया. जिसे पुलिस के द्वारा ईलाज हेतु रिम्स रांची ले जाया गया. पीड़िता की मां को पुलिस के द्वारा रिम्स रांची लाया गया और उनका फर्दबयान महिला थाना के पु०अ०नि० सरोज बिरूआ के द्वारा दर्ज किया गया. मामला दर्ज करने के बाद रांची पुलिस ने छापेमारी की और इस मामले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. नाबालिग लडकी के अपहरण एंव बलात्कार में प्रयोग किये गये सफेद रंग का स्वीफ्ट डिजायर कार तथा अभियुक्तों का कपडा, अभियुक्त सुबोध कुमार जयसवाल का आधार कार्ड, ड्रायविंग लाईसेंस जप्त किया गया, दोनो गिरफ्तार अभियुक्तो ने इस अपहरण एंव सामूहिक बलात्कार की घटना में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है.

इसे भी पढ़ें: रांची यूनिवर्सिटी से छात्र कर सकेंगे इंटरमीडिएट, HC ने एडमिशन पोर्टल खोलने का दिया आदेश

Related Articles

Back to top button