
Dhanbad: धनबाद भाजपा को किसी विपक्ष की दरकार नहीं. पार्टी के लोग ही एक दूसरे की पोल खोलने में लगे हैं. भाजपा के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर भाजपा की नेता कमला देवी के यौन शोषण का आरोप लगने के बाद बात आगे बढ़ चली है.
सांसद पांडेय के साथ कमला की तस्वीरें जारी
विधायक ढुल्लू महतो ने कमला देवी के साथ सांसद रवींद्र पांडेय की तस्वीर दिखाकर साजिश करने का आरोप लगाया. इधर, कमला देवी के साथ सांसद की कई ऐसी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसे कुछ खास क्षणों की खास तस्वीर के तौर पर पेश किया गया है.
जिला भाजपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह का वीडियो वायरल
धनबाद जिला भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह का भाजपा की एक नेत्री के साथ वीडियो और फोटो वायरल है. तस्वीर में जिलाध्यक्ष मैथन डैम पर एक महिला के साथ अकेले टहलते नजर आ रहे हैं. महिला उनके साथ उनकी गाड़ी तक जाती है.
मामले में क्या कहा जिलाध्यक्ष ने
न्यूज विंग से धनबाद के भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह से बताया कि यह तस्वीरें 8- 10 दिन पहले की हैं. वह युवती पार्टी की ही कार्यकर्ता है जिससे मैथन में अचानक से मुलाकात हो गई. तब उनसे वहां पर बात होने लगी. वहां पर पार्टी के 10-12 अन्य लोग भी मौजूद थे. तस्वीर या वीडियो में एक भी ऐसी चीज नहीं है जिससे गलत बात करते हुए किसी के चरित्र पर सवाल उठाया जाये. यह सब कांग्रेस के एक नेता का काम है जिसने अपने फेसबुक पर इसे अपलोड किया है. उसने मुख्यमंत्री को भी काला झंडा दिखाया था.
यह पूछने पर कि आपकी ही पार्टी का कोई ऐसा करने वाला नहीं है न? उन्होंने ने कहा कि पार्टी के सम्पूर्ण लोग जिलाध्यक्ष के साथ हैं. पार्टी के किसी भी व्यक्ति का इसमें कोई हाथ नहीं है. यह पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन को देखते हुये बदनाम करने की साजिश है. पार्टी की प्रतिष्ठा धूमिल करना चाहते हैं.
इसे भी पढ़ें – विधायक और सांसद मिल कर रोज ही कर रहे हैं बीजेपी की छीछालेदर, पार्टी चुप, भगवान भरोसे झारखंड में पार्टी



