JharkhandLateharRanchi

नाबालिग लड़की को लातेहार से चेन्नई ले जा रहे दो तस्कर रांची स्टेशन से गिरफ्तार

Ranchi: रांची आरपीएफ ने दो मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है. लातेहार जिले के छोटू उरांव और रबलू उरांव नामक दोनो मानव तस्कर को गिरफ्तार कर कोतवाली थाना स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंप दिया गया है. आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. आरपीएफ रांची के निरीक्षक दिगंजय शर्मा ने आरपीएफ की ‘मेरी सहेली टीम’ व बीबीए के प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार मिश्र के साथ मानव तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की है. नाबालिग लड़की को  कंपनी से कमीशन के रूप में पैसे की लालच में काम दिलाने के लिए चेन्नई ले जाया जा रहा था. बरामद नाबालिग लड़की को सीडब्ल्यूसी के आदेश पर प्रेमाश्रय को सौप दिया गया है.

Related Articles

Back to top button