Sports

15-17 जून को बिलासपुर में 19वीं राष्ट्रीय यूथ अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप, झारखंड से 26 प्लेयर्स दिखाएंगे दमखम

Ranchi : बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में 15-17 जून तक 19वीं राष्ट्रीय यूथ अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप होनी है. इसके लिए झारखंड टीम का भी गठन हो चुका है. इसमें अलग अलग जिलों से 17 लड़के और 9 लड़कियां शामिल हैं. झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सीडी सिंह के मुताबिक झारखंड की 28 सदस्यीय टीम 13 जून को बिलासपुर के लिए रवाना होगी. इसमें प्लेयर्स के अलावा मैनेजर के तौर पर नरेश कुजूर और कोच के तौर पर आशु भाटिया शामिल रहेंगे.

झारखंड की टीम

लड़कों की टीम 

प्रतीक सिंह, अंश कुमार सिंह और प्रज्वल कुमार, 100-100 मीटर

आशुतोष कुमार, 200 मीटर

साकेत मिंज, प्रतीक उरांव और दीपक टोप्पो, 400-400 मीटर

मो सरवर, अमित कुमार महतो, हेमंत कुमार महतो, 1000-1000 मीटर

संजीव कुमार भारती, 110 मी हर्डल

पार्थ सिंह, संदीप कुमार, सुकुट केरकेट्टा, लॉन्ग जंप

अंकित किशोर, 5 किमी आरडब्ल्यू

दुलार केरकेट्टा और दीपक मुंडा, हेप्टाथलोन

लड़कियों की टीम

पूनम मिंज, आरती मेहता, 100-100 मी

प्रियंका कुमारी साव, 200 मी

पूनम कुमारी, 400 मी

सुजना लकड़ा, शिवानी कुमारी 100मी हर्डल

सबिता मुर्मू, जेवलिन थ्रो

आरती कुमारी, नेहा खलखो, 3 किमी रेस वॉक

इसे भी पढे़ं – कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के नाम को लेकर सियासी सस्पेंस शुरू, विधायक दल के नेता के लिए भी होगी खोज

Related Articles

Back to top button