JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

झारखंडः कांग्रेस 4 सीटों पर आगे, भाजपा 7 पर, रांची में यशस्विनी सहाय आगे

Ranchi : झारखंड में 14 सीटों के रुझानों में भाजपा को 7, जेएमएम को 2, कांग्रेस को 4 आजसू को एक सीट पर बढ़त है. गोड्डा में निशिकांत दुबे, दुमका सीता सोरेन, राजमहल में विजय हांसदा, हजारीबाग में मनीष जायसवाल, गिरिडीह में चंद्रप्रकाश चौधरी, पलामू में वीडी राम और जमशेदपुर में विद्युत वरण महतो आगे चल रहे हैं.

लोहरदगा में समीर उरांव कांग्रेस के सुखदेव भगत से 1297 वोटों से आगे हैं. चाईबासा में झामुमो की जोबा मांझी आगे चल रही हैं. वह भाजपा की गीता कोड़ा से 16960 वोटों से आगे चल रही हैं. खूंटी में कालीचरण मुंडा अर्जुन मुंडा से करीब 3 हजार मतों से आगे चल रहे हैं. रांची में कांग्रेस की यशस्विनी सहाय और चतरा में कांग्रेस के केएन त्रिपाठी आगे चल रहे हैं.

धनबाद में ढुल्लू महतो आगे चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – चुनावी रुझान देखकर शेयर बाजार धराशायी, सेंसेक्स 2100 अंक लुढ़का

Related Articles

Back to top button