Bokaro

स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर डीवीसी संयुक्त मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

डीवीसी कर्मचारी संघ केंद्रीय समिति की बैठक

Bermo: डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के निर्देश पर एक जून से डीवीसी के सभी प्रोजेक्टों में कामगारां एवं अधिकारियों के आवासों में स्मार्ट मीटर चालू करने के निर्णय का विरोध डीवीसी यूनियनों की संयुक्त मोर्चा के द्वारा बोकारो थर्मल पावर प्लांट स्थित तकनीकी भवन के समक्ष रविवार की शाम को किया गया. विरोध प्रदर्शन के बाद मोर्चा के प्रतिनिधियों ने एचओपी आनंद मोहन प्रसाद की अनुपस्थिति में डीवीसी के सदस्य सचिव के नाम एक मांग पत्र जीएम ओएंडएम एस भट्टाचार्य को सौंपा. मोर्चा द्वारा डीवीसी के सदस्य सचिव को प्रेषित मांग पत्र में वर्णित है कि, डीवीसी कॉलोनियों में स्मार्ट मीटर को पूर्ण रूप से चालू करने के कारण कर्मचारियों में व्यापक आक्रोश है. प्रबंधन के साथ पिछली वार्ता के दौरान यूनियनों द्वारा उठाए गए बिंदुओं को नजरअंदाज करते हुए मनमाने ढंग से यह कार्यालय आदेश जारी किया है, इसलिए इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हैं.लिखा कि डीवीसी कर्मचारियों को बिजली के कुछ फ्री यूनिटों के साथ रियायती टैरिफ का लाभ मिलता था.

डीवीसी बोकारो थर्मल में कर्मचारियों के आवास बहुत पुराने और जीर्ण-शीर्ण हैं तथा इसके बिजली की वायरिंग एवं सर्विस तार भी बहुत पुराने हैं. इसके अलावा सभी आवासों में बहुत ही पुराने मॉडल के पंखे और पुरानी केबल लगाये गये हैं जो बहुत अधिक बिजली की खपत करते हैं.दूसरी तरफ डीवीसी की यूनियनों ने 10 जून से डीवीसी टावर्स के सामने औद्योगिक आंदोलन को लेकर कार्यक्रम के लिए संयुक्त रूप से नोटिस पहले ही दे रखा है, और उक्त कार्यक्रम के मुद्दों में से एक यह भी शामिल है.डीवीसी का आदेश ऐसे समय में लागू किया गया है जब पूरे देश में लोक सभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी है.इस तरह के मनमाने कार्यालय आदेश जारी करके प्रबंधन का ऐसा कृत्य श्रमिक शांति और सद्भाव को बिगाड़ने जैसा है.लिखा है कि जब तक प्रबंधन और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच वार्ता के माध्यम से मुद्दे का समाधान नहीं हो जाता है, तब तक उपरोक्त कार्यालय आदेश को स्थगित रखा जाए ताकि डीवीसी में सामंजस्यपूर्ण औद्योगिक संबंध बनाए रखा जा सके, अन्यथा हम सभी अनिच्छापूर्वक आम हड़ताल सहित किसी भी प्रकार का आंदोलन करने को बाध्य होंगे और उत्पन्न होने वाली समस्याओं के लिए डीवीसी मुख्यालय प्रबंधन जिम्मेदार होंगे. डीवीसी यूनियनों की संयुक्त मोर्चा में कर्मचारी संघ के सचिव सदन सिंह, स्टाफ एसोसिएशन के राम नारायण राय, श्रमिक यूनियन के प्रकाश चंद्र मेहता, एचएमकेयू के राम लाल पासवान, सीताराम प्रजापति, जितेंद्र रजक, भीम बहादुर, सप्लाई मजदूर चलित्र भगत, राज कुमार यादव, राजेश्वर राम, सहदेव महतो आदि थे.

डीवीसी कर्मचारी संघ केंद्रीय समिति की बैठक

डीवीसी कर्मचारी संघ केंद्रीय समिति की बैठक रविवार को मैथन स्थित संघ के कार्यालय में आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता संघ के महासचिव सुब्रतो मिश्रा ने की. बैठक में संघ के डीवीसी के विभिन्न परियोजनाओं से शामिल हुए प्रतिनिधियों ने संगठन की बेहतरी के लिए अपने-अपने सुझाव दिए तथा कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर डीवीसी प्रबंधन के रवैए को देखते हुए आगे की आंदोलन पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई. बैठक में संघ की नई केंद्रीय समिति का भी गठन किया गया जिसकी घोषणा 4 जून के बाद की जाएगी.

Related Articles

Back to top button