
Ramgarh: रामगढ के गोला थाना क्षेत्र के सोसो कलां निवासी जहांगीर अंसारी उर्फ मस्तान पिता स्वर्गीय मुंशी रजा की दर्दनाक मौत सड़क दुर्घटना में हो गई. इस संबंध में लोगों का कहना है की प्रति दिन की तरह रामगढ़ से काम कर वह अपने घर लौट रहा था इसी दौरान गोला के नकटी गढ़ा के समीप विपरीत दिशा से जा रहे एक ऑल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई. जहांगीर रोजी रोटी के लिए वेल्डिंग का काम कर के अपने परिवार का जीविकाकोपार्जन करता था. गांव में नेक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने में अहम योगदान रखता था. उसकी मौत के बाद घर वालों का रोरो कर बुरा हाल है वहीं घटना के बाद गांव में मातम छा गया.




