
New Delhi: डानी कारवाजल और विनिसियस जूनियर के एक-एक गोल की मदद से रियल मैड्रिड ने फाइनल में बोरुसिया डॉर्टमुंड को हराकर यूएफा चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है. रियल मैड्रिड ने डॉटमुंड को 2-0 से हराया और 15वीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. इस तरह रियल मैड्रिड ने अपने पिछले नौ यूरोपियन कप फाइनल्स जीते हैं और पिछले 11 सीजन में से छह बार टूर्नामेंट जीता है.
रियल मैड्रिड के लिए डानी ने टोनी क्रूस के कॉर्नर पर 74वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद विनिसियस जूनियर ने 83वें गोल कर रियल मैड्रिड की बढ़त को दोगुना किया. अंतिम सीटी बजने तक डॉर्टमुंड की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा. निकलास फुएलक्रुग के पोस्ट पर करीम अदेयेमी गोल करने में नाकाम रहे। डॉर्टमुंड ने कई मौके गंवाए जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा.




