JharkhandRanchi

एनएचएआई: आज रात 12 बजे से टोल टैक्स में भारी बढ़ोतरी, महंगा होगा हाइवे में वाहनों को चलाना

पुंदाग टोल प्लाजा रांची में कार-जीप से लिए जायेंगे 125 रुपये

Nikhil kumar

Ranchi: आज रात 12 बजे (तीन जून) से टोल टैक्स में वृद्धि कर दी गयी है. वाहन चालकों को नेशनल हाइवे की सड़कों पर चलने के लिए औरे जेबें ढीली करनी होगी. फास्टैग में अधिक पैसा जमा करके रखना होगा. नेशनल हाइवे अथॉरिटी इंडिया ने लोकसभा आम चुनाव समाप्त होते ही टोल की दरों में बढ़ोतरी कर दी है. इसकी आम सूचना भी जारी कर दी गयी है. देशभर के टोल प्लाजा और झारखंड के भी 16 टोल प्लाजा में टोल की दरों में संशोधन कर दिया गया है जिसमें 10 से 25 रुपये तक की वृद्धि की गयी है. एनएच 33 के ओरमांझी के पहले पुदांग टोल प्लाजा में अब क्रमश: कार,जीप, वैन, हल्का वाहन के सिंगल जर्नी पर 125, उसी दिन वापस लौटने पर 190, पूरे माह में 50 सिंगल जर्नी पर 4205 रुपये, सिंगल जर्नी करने वाले व्यवासायिक वाहन के उसी जिले में प्रतिदिन 65 रुपये तक लिए जायेंगे. इसी तरह हल्के कर्मिशियल व मध्यम वाहनों के लिए सिंगल जर्नी में 205, उसी दिन वापस लौटने पर 305 रुपये, 50 सिंगल जर्नी पूरे मह के लिए 6790 रुपये, सिंगल जर्नी सेम डे कर्मिशियल वाहन के 100, बस- ट्रक के लिए सिंगल जर्नी 425, उसी दिन वापस पर 640 रुपये, पूरे माह सिंगल जर्नी 14230 रुपये, सिंगल जर्नी उसी जिले में व्यवासायिक वाहन 235, एचसीएम और एमएवी वाहन के लिए 670,1005 रुपये, 22310, 335 रुपये, वहीं ओवरसाइज वाहन के लिए सिंगल जर्नी 815,1220 रुपये, 27165 रुपये व 405 रुपये देने होंगे.

एनएच 75 मांडर टोल प्लाजा में कार,जीप इत्यादि छोटे वाहन को सिंगल जर्नी 75 रुपये, उसी दिन वापस होने पर 115 रुपये, पूरे माह 2515 व उसी दिन वापस होने वाले व्यवासायिक वाहन को 40 रुपये, हल्के व्यवासायिक वाहन को 120 रुपये, 185 रुपये, पूरे माह 4060 व व्यवासायिक वाहन के उसी जिले से उसी दिन लौटने पर 60 रुपये, बस-ट्रक से 255 , 385,8505, 130 रुपये, थर्ड एक्सल कर्मिशियल वाहन 280, 420, 9280,140 रुपये, एसीएम,एमएवी 400,600, 13335, 200 रुपये, ओवरसाइज वाहन, 485 रुपये, 730, पूरे 16235, 245 रुपये.

एदलहातु टोल प्लाजा में कार-जीप इत्यादि के लिए 120, 180, 3975, 60 रुपये, हल्के कर्मिशियल वाहन 195, 290 रुपये, पूरे माह 6420 रूपये, उसी दिन वापस लौटने वाले व्यवसायिक वाहन से 60 रुपये,बस-ट्रक से 405, 605, 13450, 200 रुपये,थर्ड्र एक्सल वाहन 440, 660, 14675, 220 रुपये लिए जायेगें. नगवा टोल प्लाजा हजारीबाग एनएच 33 से कार-जीप से 70, 105, 2360, 35 रुपये लिए जायेंगे. हल्के व्यवसायिक वाहन से 115, 170, 3815, 55 रुपये, बस-ट्रक से 240, 360, 7990, 120 इसी तरह अन्य वाहनों से टोल की अधिक वसूली होगी. बोकारो के पुपुंकी टोल प्लाजा एनएच 32 के कार-जीप 80,120, 2705 व 40 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहन से 130, 195, 4370 रुपये व 65 रुपये, बस-ट्रक से 275, 410, 9160  व 135 रुपये, एनएच 133 में कार-जीप 35, 50 , 1085 व 15 रुपये, हल्के व्यवासायिक वाहन से 55, 80, 1755, 25, बस-ट्रक से 110, 165, 3675, 5, गिरिडीह के नवासारी टोल से कार-जीप में 25, 35, 785, 10, हल्के व्यवासायिक वाहन 35, 55, 1240, 20, बस-ट्रक 80, 115, 2585, 40, गिरिडीह के कुलगो टोल से कार=जीप 130, 190, 4285, 65, हल्के व्यवायायिक वाहन 205, 310, 6890,105 रुपये, एनएच 23 इटकी रोड में पतराचोली टोल से कार-जीप 30 रुपये, 50 रुपये, 1070 व 15 रुपये हल्के व्यवासायिक वाहन से 50, 80, 1725 व 25, बस व ट्रक से 110, 165, 3615, 5 रुपये, कोठिया टोल दुमका एनएच 133 में कार-जीप 35, 50, 1085, 15 रुपये, बस-ट्रक से 110, 165, 3675, 55 रुपये.एनएच 33 कोलपारा टोल से कार-जीप 110, 160, 3600, 55 रुपये लिए जायंगे.

एनएच 22 जीटी रोड धमना टोल में कार-जीप 125, 190, 4205, 65 रूपये लिए जायेंगे.  एनएच 33 में पाटा टोल से कार-जीप 25, 35, 620 रुपये, 10 रुपये. इसी तरह सोसोखुर्द सहित अन्य टोल प्लाजा में दरों की बढ़ोतरी की गयी है. बता दें कि इस साल के लिए टोल की दरो में एक अप्रैल से ही वृद्धि होनी थी, लेकिन चुनाव की वजह से इसे दोे जून तक टाल दिया गया था.

 

Related Articles

Back to top button