
Giridih: लंबे इंतजार के बाद गिरिडीह को गांडेय और बेंगाबाद से जोड़ने वाला शहर के बरगंडा के पावर हाउस रोड स्थित नवनिर्मित पुल बनकर तो तैयार हो गया. शनिवार को सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो नेता अभय सिंह और रॉकी सिंह समेत कई स्थानीय लोग नवनिर्मित पुल का निरीक्षण करने पहुंचे. नवनिर्मित पुल को तैयार देख सदर विधायक सोनू भी उत्साहित दिखे और कहा कि अब आने वाले छह जून को पुल का औपाचारिक रुप से उद्घाटन किया जाएगा. हालांकि नवनिर्मित पुल के पहुंच पथ को कुछ अड़चन थी, जिसे सीओ और पथ प्रमंडल के पदाधिकारियों से वार्ता कर दूर कर लिया गया. पथ प्रमंडल के पदाधिकारी ने बताया कि एप्रोच पथ पर जहां अतिक्रमण था, उसे खत्म कर लिया गया है. जो बचे हुए काम हैं वो अगले दो दिनों में पूरा कर लिया जाएगा.




