
Giridih: मेडीकैंट हॉस्पिटल के सहयोग से बुधवार को गिरिडीह के पदम चौक मैक्स फार्मा में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस जांच शिविर में दिल्ली एम्स के न्यूरो सर्जन डॉक्टर प्रलाय किशोर नायक और यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रवीण पुस्कर ने मरीजों का इलाज किया. करीब 200 से अधिक मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाया. डॉक्टर नायक ने आधुनिक मशीनों से मरीजों के गर्दन, कमर और नस से जुड़े कई और बीमारियों की जांच की. वहीं यूरोलॉजी के डॉक्टर पुस्कर ने भी मरीजों का इलाज किया. इस शिविर में जरूरतमंदोंं को दवा भी उपलब्ध करायी गयी.





