JharkhandLead NewsRanchi

झूठ बोलकर जनता को भ्रम में रख रही कांग्रेस, पीएम मोदी ने 25 करोड़ गरीब लोगों के घर में किया उजाला: मोहन यादव

छत्तीसगढ सीएम ने कांग्रेस, झामुमो को बताया लूटेरा

Ranchi: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ के सीएम विष्णु देव सोय ने राजमहल में आयोजित जनसभा में लोगों से कैंडिडेट ताला मरांडी के लिए लोगों से समर्थन मांगा. बालू मैदान में आयोजित जनसभा में मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ बोल कर भारत की जनता को भ्रम में रखी हुई है. पीएम मोदीजी ने कहा है कि न खाउंगा, न खाने दूंगा. वे करप्शन खत्म करने पर लगे हुए हैं. वे खुद  ऐसे स्वभाव के हैं कि अपनी पूरी तनख्वाह अपने साथ के कर्मचारियों के बीच बांट देते हैं. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने तीसरे कार्यकाल में 3 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को पक्के मकान बना कर देंगे. आज इंडी गठबंधन में पूर्व के नेताओं के बच्चे चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन नरेंद्र मोदी का कोई भी परिवार चुनाव नहीं लड़ रहा है. 25 करोड़ गरीब लोगों के घरों में उजाला हुआ है. वे गरीबी की दुनिया से बाहर निकाले गए हैं.

मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश की जनता को विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं. आज हमारी सेना विश्व की तीसरी सबसे ताकतवर सेना है. कांग्रेस ने झारखंड सहित इस इलाके के विकास के लिए नहीं सोचा. अब मोदीजी की पहल पर यहां बंदरगाह बनाया जा रहा. पाकिस्तानी पहले यहां बम विस्फोट करते थे लेकिन अब  नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के घर में घुस कर देश के दुश्मनों को मार रहे हैं. पीएम ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाया, तीन तलाक को समाप्त किया, शौचालय दिया, आयुष्मान योजना दी. उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव के बाद जब भाजपा की सरकार बनेगी तो जल्द ही भारत विश्व का नंबर एक देश बनेगा. उन्होंने अपील करते कहा कि 1 जून को अंतिम चरण के चुनाव में राजमहल लोकसभा की जनता कमल छाप पर बटन दबाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करे. मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और अन्य भी मौजूद थे.

कांग्रेस,झामुमो ने किया झारखंड को तबाह: सोय

एक अन्य जनसभा में छत्तीसगढ के सीएम ने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ जैसे राज्य एक साथ बने. पर विकास की दृष्टि से झारखंड पिछड़ा रह गया. राज्य को लूटने में लगी कांग्रेस झामुमो की सरकार में मोदीजी की योजनाएं धरातल पर उतरी नहीं. मोदीजी चाय बेचने वालों में से रहे. उन्हें सुख दुख का अहसास बखूबी है. वे पूरे देश को अपना परिवार मानकर काम करते हैं. लगातार तीसरी बार वे केंद्र में जिम्मा संभालें, इसके लिए ताला मरांडी को विजयी बनाएं.

Related Articles

Back to top button